फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-रिक्शा से टकराकर बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
मृतक दीपक। फाइल फोटो - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
शहर के भंगवा चुंगी-कचहरी रोड पर रविवार की देर रात बाइक सवार दीपक कुमार (25) सामने जा रहे ई-रिक्शा से टकरा गया। गंभीर रूप से घायल दीपक की मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के स्टेशन रोड जैन गली निवासी दीपक कुमार शहर स्थित एक टेलीकाम कंपनी में काम करता था। रविवार की देर रात वह अपने परिचित सूरज को बाइक से छोड़ने सरोज चौराहा गया था। उसे छोड़ने के बाद वह बाइक से घर लौट रहा था। उसने हेलमेट नहीं पहना था। बलीपुर में स्थित मैरिज हाल के करीब आगे चल रहा ई-रिक्शा अचानक रुक गया। इस कारण दीपक बाइक समेत पीछे से ई-रिक्शा से टकराकर गिर गया।
घटना के बाद चालक ई-रिक्शा लेकर भाग निकला। आसपास के लोगों ने आननफानन घायल दीपक को मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां डॉक्टरों ने उसे एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया था। एसआरएन अस्पताल ले जाने के पहले ही उसकी सांसें थम गईं। यह देख परिजन बिलखने लगे। घटना की जानकारी के बाद पहुंची ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें