फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: आम के पेड़ से टकराई बाइक एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलीपपुर के सरखेलपुर गांव के पास तेज रफ्तार बाइक आम के पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों घायलों को पहले सीएचसी बेलखरनाथ धाम और फिर मेडिकल कॉलेज और वहां से एसआरएन प्रयागराज भेजा गया। एसआरएन पहुंचने पर रशीद (22) ने दम तोड़ दिया। वहीं, अब्दुल कलाम (24) की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

कंधई के अमहरा गांव निवासी मो. रशीद और अब्दुल कलाम बृहस्पतिवार की दोपहर उडैयाडीह बाजार से घर लौट रहे थे। दिलीपपुर के सरखेलपुर गांव के पास बाइक सड़क किनारे आम के पेड़ से टकरा गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सवार दोनों उछलकर दूर जा गिरे। वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से दोनों घायलों को सीएचसी बेलखरनाथ धाम भेजा। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर पहले मेडिकल कॉलेज और बाद में एसआरएन प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

एसआरएन पहुंचने पर मो. रशीद की मौत हो गई। जबकि अब्दुल कलाम की हालत चिंताजनक बनी हुई है। मौत की सूचना मिलते ही मो. रशीद के परिजन बेसुध हो गए। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें