फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराई बाइक, ससुर की मौत दामाद घायल

विज्ञापन
अंतू थाना क्षेत्र के संडवा चंडिका में पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त बाइक। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
अंतू थाना क्षेत्र के वन विभाग कार्यालय के करीब मंगलवार की शाम अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरा गई। जिससे बाइक सवार नाथूराम (72) की मौत हो गई। हादसे में उसका दामाद गंभीर रूप से घायल हो गया। अंतू थाना क्षेत्र के बहेरा गांव निवासी नाथूराम के घर मंगलवार को उसका दामाद सुभाष निवासी रामगढ़ संग्रामपुर जनपद अमेठी आया था।
विज्ञापन

दामाद के साथ नाथूराम शाम को बाबूगंज बाजार आया था। खरीदारी करने के बाद दोनों घर जा रहे थे। वन विभाग कार्यालय के करीब अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई। स्पीड तेज होने के कारण बाइक पेड़ से टकरा गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
आसपास के लोगों की मदद से दोनों को उपचार के लिए सीएचसी संडवाचंद्रिका ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने नाथूराम को मृत घोषित कर दिया, जबकि सुभाष की हालत गंभीर देेख डॉक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें