फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: पोल से टकराई बाइक, किशोर की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाके के पट्टी राजा बाजार मार्ग पर मंगलवार देर शाम बाइक सवार दो किशोर नारायण महाविद्यालय के समीप मोड़ पर अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गए। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजन दोनों किशोरों को लेकर जौनपुर चले गए। जहां इलाज के दौरान एक किशोर की मौत हो गई, जबकि दूसरे किशोर का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के नारायण महाविद्यालय गधियावां के समीप पट्टी राजा बाजार रोड पर अनियंत्रित बाइक विद्युत पोल से टकरा गई। हादसे में बाइक पर सवार आशीष कुमार खरवार (17) निवासी राजा बाजार थाना महाराजगंज जौनपुर व अनुभव (14) निवासी राजा बाजार जौनपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन आशीष व अनुभव को अपने साथ लेकर जौनपुर चले गए। जौनपुर में इलाज के दौरान आशीष खरवार की मौत हो गई। अनुभव का इलाज जारी है। थाना आसपुर देवसरा के उपनिरीक्षक अनुपम त्रिपाठी अपने हमराहियों के साथ पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें