फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मावत एक्सप्रेस से टकराई बाइक, क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पद्मावत एक्सप्रेस से टकराई बाइक, आधे घंटे खड़े रही ट्रेन
विज्ञापन

अंतू और जगेशरगंज रेलवे स्टेशन के बीच हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
जगेशरगंज। लखनऊ-प्रतापगढ़ रेलमार्ग पर अंतू और जगेशरगंज रेलवे स्टेशन के बीच बांसी गांव के सामने दिल्ली से प्रतापगढ़ आ रही पद्मावत एक्सप्रेस बाइक से टकरा गई। अवैध तरीके से रेल लाइन पार कर रहे दो लोग सामने ट्रेन आते देख बाइक छोड़कर भाग निकले। हादसे के बाद करीब आधे घंटे तक ट्रेन खड़ी रही। चालक की तहरीर पर रेलवे पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
शनिवार सुबह पद़्मावत एक्सप्रेस प्रतापगढ़ आ रही थी। अंतूू और जगेशरगंज रेलवे स्टेशन के बीच बांसी गांव के समीप दो युवक बाइक लेकर रेल लाइन पार कर रहे थे। अचानक ट्रेन देखकर वे पटरी पर बाइक छोड़कर भाग निकले। चालक ने किसी तरह इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी, लेकिन तब तक बाइक चपेट में आ गई। बाइक से टक्कर के बाद ट्रेन के इंजन में खराबी आ गई। करीब दस मिनट तक ट्रेन वहीं रुकी। फिर चालक कांट्रोल को सूचना देने के बाद किसी तरह ट्रेन को लेकर जगेशरगंज स्टेशन पहुंचा। यहां करीब 35 मिनट ट्रेन खड़ी रही। सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस ने बाइक कब्जे में ले ली।
विज्ञापन

चंद्रकुमार अध्यक्ष, कैलाशनाथ चुने गए मंत्री
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के चुनाव में सर्वसम्मति से चंद्र कुमार सिंह को शाखा अध्यक्ष और कैलाश कुमार मिश्र को शाखा मंत्री चुना गया है। रूपेश कुमार को कोषाध्यक्ष, सुरेंद्र कुमार सिंह, शिवकांत मिश्र, रामेश्वर प्रसाद शर्मा को क्षेत्रीय प्रतिनिधि चुना गया। इसके बाद डीपो कार्यशाला का चुनाव हुआ। इसमें लालप्रताप सिंह को शाखाध्यक्ष, जयप्रकाश को मंत्री और कमलेश कुमार गुप्ता को कोषाध्यक्ष चुना गया। चुनाव संपन्न होने के बाद प्रदेश संगठन मंत्री सुरेशचंद्र पांडेय ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस मौके पर भानुप्रताप सिंह, अतीक, विद्याधर दूबे, वेदप्रकाश आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रधान के खिलाफ शिकायत करने पर अधिवक्ता को धमकी
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। सदर विकास खंड के भीलमपुर गांव में अपात्रों को आवास वितरण किए जाने की शिकायत करना अधिवक्ता के लिए भारी पड़ गया। प्रधान के करीबियों ने सोशल मीडिया पर उसे जानलेवा धमकी दी। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसपी से की है। बबुरहा निवासी अधिवक्ता संतोष मिश्र ने एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि ग्राम सभा में अपात्रों को आवास दिया गया है। इसकी शिकायत उन्होंने डीएम के साथ मुख्यमंत्री से की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें