फाइल फोटो - प्रदीप कुमार गुप्ता।
- फोटो : PRATAPGARH
दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कुंडा कोतवाली क्षेत्र के चौसा गांव के पास दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। इससे दो लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उधर, घायल अधेड़ को प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। घायल अधेड़ कुंडा कोतवाली क्षेत्र के रहवई गांव निवासी डा.मुस्तकीम बेग पुत्र अलीम बेग हैं।
चिकित्सकों ने उन्हें प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया है। उधर, मृत युवक की पहचान आधारकार्ड से की गई। उसकी पहचान प्रदीप पुत्र लालता प्रसाद गुप्ता निवासी जमाल चचानीबाड़ी वारक्षा रोड सिटी सूरत गुजरात के रूप में हुई। हालांकि बाद में उसके परिजन आए और बताया कि उसका घर प्रयागराज के दहियावां में है। वह अपनी रिश्तेदारी मऊदारा जा रहा था। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।