फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 से दो अप्रैल तक रायबरेली से चलेगी भोपाल एक्सप्रेस, पांच ट्रेनें रहेगी निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी-प्रतापगढ़ रेलमार्ग पर रेललाइन दोहरीकरण के चलते 27 मार्च से दो अप्रैल तक यात्रियों को परेशान होना पड़ सकता है। इस दौरान भोपाल एक्सप्रेस का संचालन जहां रायबरेली से होगा वहीं, पांच ट्रेनें निरस्त रहेंगी। जनता एक्सप्रेस के साथ पंजाब मेल अप और डाउन का रूट परिवर्तित कर दिया गया है।
विज्ञापन

27 मार्च से अमेठी-मिसरौली-अंतू स्टेशनों पर रेललाइन दोहरीकरण के चलते उत्तर रेलवे ने अमेठी से अंतू के बीच नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण पांच ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। कुछ आंशिक रूप से निरस्त की गई हैं। कुछ के मार्ग में परिवर्तन कर दिया गया है। स्टेशन अधीक्षक एसके यादव ने बताया कि 27 मार्च से 2 अप्रैल तक 14203/14204 वाराणसी-लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
28 मार्च से 2 अप्रैल तक 14219/14220 वाराणसी-लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 27 मार्च से 01 अप्रैल तक भोपाल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस अपनी यात्रा रायबरेली में समाप्त करेगी। 28, 30 मार्च और दो अप्रैल को भोपाल एक्सप्रेस रायबरेली से रवाना होगी। जबकि 26 मार्च से एक अप्रैल तक हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल जंघई-फाफामऊ-ऊंचाहार-रायबरेली होकर जाएगी।
विज्ञापन

26 मार्च से एक अप्रैल तक ट्रेन संख्या 13006 अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल रायबरेली-ऊंचाहार-फाफामऊ-जंघई होकर जाएगी। 27 मार्च से 2 अप्रैल तक वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस अप और डाउन जंघई-फाफामऊ-ऊंचाहार-रायबरेली होकर संचालित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें