फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: चौथे मंगलवार पर जगह-जगह भंडारा, शरबत बांटा

विज्ञापन
अंबेडकर चौराहे पर लोगों को शरबत बांटते भाजपा नेता सुनील मौर्या। संवाद
विज्ञापन
ज्येष्ठ माह के चौथे मंगलवार को शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह राहगीरों को शरबत व भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने चौक में हनुमान चालीसा पाठ कर राहगीरों को शरबत बांटा। जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता, महामंत्री अर्पित खंडेलवाल, एसके मखीजा व अशोक अग्रवाल ने सहयोग किया।
विज्ञापन

आंबेडकर चौराहे पर भी शरबत व पना बांटा गया। सहयोग हरिप्रसाद मौर्य व सुनील कुमार मौर्य ने दिया। वहीं, रेलवे स्टेशन हनुमान मंदिर में युवा क्रांति संस्थान के पदाधिकारियों ने प्रसाद वितरित किया। अच्युतानंद पांडेय, राहुल मिश्रा व संदीप शुक्ला ने सहयोग दिया।
कटरा रोड करनपुर में हनुमानजी को प्रसाद चढ़ाकर शरबत वितरित किया गया। इसके अलावा विवेकनगर शिव मंदिर माेड़, ट्रेजरी चौराहा, हनुमान मंदिर चिलबिला, भुपियामऊ समेत कई जगह शरबत व भंडारे का प्रसाद का वितरित किया गया।

अंबेडकर चौराहे पर लोगों को शरबत बांटते भाजपा नेता सुनील मौर्या। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें