फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: भूमि विवाद में भिड़े दो पक्ष, चलीं लाठियां, 11 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडा इलाके में सोमवार की रात भूमि विवाद में दो पक्षों में भिड़ंत हो गई। विवाद के दौरान दोनों तरफ से लाठियां चलीं और मारपीट में दोनों पक्ष से 11 लोग घायल हो गए। एसआई की तहरीर पर पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

कुंडा कोतवाली क्षेत्र के टिकरिया बुजुर्ग में पड़ोसियों के बीच जमीन को लेकर काफी दिनों से रंजिश चल रही है। सोमवार की रात करीब दस बजे दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों ओर से लाठियां चलने लगीं। शोर शराबे से इलाके में भय का माहौल व्याप्त हो गया।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सख्ती कर दोनों पक्षों को शांत कराया। मारपीट में सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया। पुलिस के मुताबिक मारपीट में राम सुमेर, मनीषा, नीरज, मीना सरोज व सचिन घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष से धीरज, प्रमोद, अनिल, राजू, सीमा व विकल सरोज घायल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें