हंगामे के बीच कोरोना टीकाकरण महाअभियान में शुक्रवार को 62270 लोगों को टीका लगाया गया। टीकाकरण के लिए सबसे ज्यादा लंबी लाइन रानीगंज ट्रामासेंटर और कटरागुलाब सिंह पीएचसी में देखने को मिली। अधिकांश बूथों पर टीका लगवाने पहुंचे लोग हल्ला मचाते रहे। स्वास्थ्य कर्मचारियों की कमी के चलते लोगों को घंटो लाइन में लगना पड़ा।
शासन ने सीएमओ को कोरोना टीकाकरण महाअभियान में 60 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा था। प्रत्येक बूथ पर एक वैक्सीनेटर और पंजीकरण करने के लिए कर्मचारियों की तैनाती की गई थी। सुबह सात बजे से अधिकांश बूथों पर लंबी कतार लग गई।
दस बजे के करीब स्वास्थ्य कर्मचारी वैक्सीन लेकर पहुंचे। बूथों पर महिलाएं और पुरुषों की अलग-अलग लाइन लगाई गई थी। आनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए महज एक ही कर्मचारी बूथों पर पर बैठाए गए थे। ऐसे में लोगों को काफी परेशान होना पड़ा। जिले में कुल 62270 लोगों को टीका लगाया गया। रानीगंज, कटरागुलाबसिंह, मानधाता, गौरा, कोहड़ौर और संडवाचंद्रिका सीएचसी में टीकाकरण के दौरान हंगामा होता रहा। स्वास्थ्य कर्मचारियों को पुलिस बुलानी पड़ी।
बीबीएफजी के कैंप में 220 को लगी वैक्सीन
प्रतापगढ़। रोटरी क्लब प्रतापगढ़ सेंट्रल और बच्चा बैंक फ्रेंड्स ग्रुप, बीबीएफजी के तत्वावधान में डेंटल केयर सेंटर आदर्श नगर में लगे कैंप में 220 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया। कैंप का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में बच्चों ने किया। संचालन डॉक्टर अनुराग मिश्रा ने किया। इस मौके पर आरबी सिन्हा, उमाशंकर, दिग्विजय सिंह, रोटेरियन अश्वनी केसरवानी, अधिवक्ता उमेश सिंह, शरद केसरवानी, मोहम्मद अनीश, राजेश चौरसिया, वीके तिवारी, दद्दन आदि सहयोग करते रहे।