फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर रात बेल्हा पहुंची कोरोना वैक्सीन का 814 वायल

विज्ञापन
कोविड वैक्सीन। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
बुधवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे कोरोना की वैक्सीन जिले में आ गई। पहले चरण में टीकाकरण के लिए कुल 8140 डोज मिली है। रात में ही सीएमओ और सीडीओ ने अपनी निगरानी में वैक्सीन को कोल्डचेन में रखवाया। वैक्सीन की निगरानी के लिए सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। जिस कमरे में वैक्सीन रखी गई है, उसे सील कर दिया गया है। शुक्रवार को जिले में बने तीनों बूथों पर वैक्सीन भेजी जाएगी।
विज्ञापन

पहले चरण में हेल्थ वर्करों को ही कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। सहायक प्रतिरक्षाधिकारी महेश सिंह ने बताया कि शासन के आदेश पर जिले में तीन बूथ बनाए जा रहे हैं। जिला महिला अस्पताल और रानीगंज के साथ कुंडा सीएचसी को टीकाकरण बूथ बनाया गया है। 16 जनवरी को जिले के महज तीन सौ हेल्थ वर्करों को ही टीका लगाया जाएगा।
एक बूथ पर सौ लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। उधर, वाराणसी से वैक्सीन आने के बाद सीएमओ ने सुरक्षा बढ़ा दी है। वैक्सीन की निगरानी के लिए एक इंस्पेक्टर और चार सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है। निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

आज बूथों पर भेजी जाएगी वैक्सीन
जिले में पहले चरण में बनाए गए तीन बूथों पर शुक्रवार दोपहर बाद सुरक्षा कर्मियों के साथ वैक्सीन भेजी जाएगी। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग इसकी तैयारियों में जुटा रहा।
जिले को मिली है सीरम इंस्टीट्यूट की वैक्सीन
जिले में पहले चरण में टीकाकरण के लिए सीरम इंस्टीट्यूट की वैक्सीन कोविशील्ड दी गई है। किन-किन कर्मचारियों को टीका लगाया जाएगा, स्वास्थ्य विभाग इसकी लिस्ट तैयार करने में जुटा है।
बुधवार देर रात वैक्सीन आ गई। सुरक्षाकर्मियों के साथ ही सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रखा गया है। पहले चरण में तीन बूथ बनाए जा रहे हैं। हर बूथ पर सौ लोगों को टीका लगाया जाएगा। डॉक्टर एके श्रीवास्तव, सीएमओ।

कटरा रोड स्थित एएनएम ट्रेनिंग सेन्टर गोदाम में वैक्सीन रखकर सील करते अधिकारी।- फोटो : PRATAPGARH

वैक्सीन गोदाम रखते कर्मचारी।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें