फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 महीने बाद कोरोना मुक्त हुआ बेल्हा

Mon, 02 Aug 2021 01:28 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

जिले के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। करीब 16 महीने बाद बेल्हा कोरोना मुक्त हो गया है। जिले में अब एक भी संक्रमित नहीं हैं। रविवार को आई रिपोर्ट में एक भी संक्रमित नहीं मिले।
विज्ञापन
Belha became corona free after 16 months
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। करीब 16 महीने बाद बेल्हा कोरोना मुक्त हो गया है। जिले में अब एक भी संक्रमित नहीं हैं। रविवार को आई रिपोर्ट में एक भी संक्रमित नहीं मिले। जांच के लिए भेजे गए 2328 नमूनों में सभी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। पिछले दिनों मिले संक्रमित भी स्वस्थ हो गए हैं।
विज्ञापन


शिवगढ़ ब्लॉक के नरसिंहगढ़ में तीन मार्च 2020 को कोरोना का पहला केस मिला था। नरसिंहगढ़ को प्रशासन ने तत्काल सील कर दिया था। इसके बाद लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती रही। बीते वर्ष अक्तूबर के बाद कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या जरूर कम हो गई, लेकिन जिले कोरोना मुक्त नहीं हो पाया था। इस वर्ष मार्च में कोरोना की दूसरी लहर ने कहर बरपाना शुरू कर दिया। दूसरी लहर में दर्जनों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। 50 से अधिक ऐसे मरीजों की मौत हुई, जिनमें जांच में कोरोना की पुष्टि हुई थी।

इसके अलावा तमाम ऐसे लोगों ने भी जान गंवाई, जिनकी जांच नहीं हो पाई थी। उनमें कोरोना जैसे लक्षण थे। हालात बिगड़ने पर अस्पताल में बेड कम पड़ गए थे। ऑक्सीजन के अभाव में लोग दम तोड़ दे रहे थे। दो मई को जिले में सबसे अधिक 700 कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे। इसके बाद जिले के लोग सहम गए। जून में फिर मरीजों की संख्या में कमी आने लगी। अब एक अगस्त को जिला पूरी तरह कोरोना मुक्त हो गया है।
विज्ञापन


कोराना संक्रमित सभी मरीज ठीक हो गए हैं। अब स्वास्थ्य विभाग तीसरी लहर की तैयारियों में जुटा है। कोरोना के नोडल अफसर डॉ. चंद्रचूर्ण सिंह ने बताया कि हर दिन दो हजार से अधिक लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जा रहा है। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आ रही है। संदिग्ध मरीजों की जांच जारी रहेगी।

बगैर कोरोना जांच के किसी भी मरीज का सरकारी अथवा प्राइवेट अस्पतालों में ऑपरेशन नहीं किया जाएगा। डिप्टी सीएमओ डॉक्टर एसके सिंह ने बताया कि जनपद अब कोरोना मुक्त हो गया है। उन्होंने बताया कि जिले में अभी तक 16023 संक्रमित मिले हैं, जिनमें से 15862 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं। 161 मरीजों की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें