फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयमाल स्टेज पर रिवॉल्वर से फायरिंग करना दुल्हन को पड़ा भारी, मुकदमा दर्ज, पिता गिरफ्तार

Wed, 02 Jun 2021 08:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

  • जेठवारा के लक्ष्मण का पुरवा में 30 मई को थी शादी, जयमाल के लिए स्टेज पर चढ़ने से पहले चाचा की रिवाल्वर से दुल्हन ने किया था फायर
  • पुलिस ने भेजी लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए अधिकारियों को रिपोर्ट
विज्ञापन
pratapgarh news : जयमाल स्टेज पर पैर रखने से पहले रिवाल्वर से फायरिंग करती दुल्हन का वायरल वीडियो। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेठवारा थाना क्षेत्र के लक्ष्मण का पुरवा में रविवार को वरमाला से पहले चाचा की रिवाल्वर से फायरिंग करना दुल्हन को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने दुल्हन, उसके पिता और चाचा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पिता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार रिवॉल्वर का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही निरस्तीकरण के लिए आख्या उच्चाधिकारियों के पास भेजी गई है। असलहे के साथ फरार उसके चाचा की खोजबीन में पुलिस जुटी है। उसकी तलाश में कई जगह दबिश भी दी गई। 

विज्ञापन

pratapgarh news : जयमाल स्टेज पर पैर रखने से पहले रिवाल्वर से फायरिंग करती दुल्हन का वायरल वीडियो। - फोटो : प्रतापगढ़
जेठवारा थाना क्षेत्र के लक्ष्मण का पुरवा में गिरजा शंकर पांडेय की बेटी रूपा पांडेय की 30 मई को शादी थी। रात में वरमाला के लिए रूपा अपने परिवार के लोगों के साथ स्टेज के करीब पहुंचती है। इस बीच दूल्हा अपनी होने वाली दुल्हन का एक हाथ पकड़कर स्टेज पर चढ़ने के लिए बुलाता है। मगर रूपा इस पल को यादगार बनाने के लिए वरमाला पहनने से पहले ऐसा कदम उठाया। जिससे लोग हतप्रभ जरूर हुए मगर खुश भी हुए। रूपा ने अपने चाचा रामवास पांडेय की लाइसेंसी रिवाल्वर से पहले एक फायर किया।
विज्ञापन

pratapgarh news : जयमाल स्टेज पर पैर रखने से पहले रिवाल्वर से फायरिंग करती दुल्हन का वायरल वीडियो। - फोटो : प्रतापगढ़
इसके बाद वरमाला के लिए स्टेज पर पहुंची। दुल्हन का यह वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। जिसे संज्ञान में लेने के बाद जेठवारा थानाध्यक्ष संजय पांडेय ने दुल्हन रूपा, उसके पिता गिरजाशंकर पांडेय व चाचा के खिलाफ लाकडाउन, 30 शस्त्र अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कराया। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के साथ ही रिवाल्वर जब्त कर ली गई है। शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेज दी गई है।



जानें क्या है पूरा मामला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें