pratapgarh news : जयमाल स्टेज पर पैर रखने से पहले रिवाल्वर से फायरिंग करती दुल्हन का वायरल वीडियो।
- फोटो : pratapgarh news
सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जो जेठवारा इलाके के किसी गांव का बताया जा रहा है। उस वीडियो में फिल्मी गानों के बीच लोग खुशी से झूम रहे हैं। इस बीच जयमाल के लिए स्टेज पर दुल्हन को परिजन लेकर पहुंचते हैं। मगर दुल्हन अपने होने वाले पति के हाथ को पकड़ने के बाद भी स्टेज पर नहीं चढ़ी। उसके कदम रुक गए।
pratapgarh news : जयमाल स्टेज पर पैर रखने से पहले रिवाल्वर से फायरिंग करती दुल्हन का वायरल वीडियो।
- फोटो : prayagraj
वह दूसरे हाथ से रिवाल्वर से हवाई फायरिंग करने के बाद स्टेज पर कदम रखा। उसके फायर करते ही तालियों से परिसर गुंजायमान हो उठा। इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को नहीं है। इस बाबत एसओ जेठवारा ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए उन्हे भी जानकारी मिली है। वह वीडियो की हकीकत का पता लगवा रहे हैं। हर्ष फायरिंग करने वालों पर कार्रवाई होगी।