फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रांति पर स्नान, ध्यान और दान, बच्चों में पतंग उड़ाने की रही होड़

विज्ञापन
ट्रेजरी चौराहा स्थित हनुमान मंदिर पर मकर संक्राति पर आयोजित भंडारे में खिचड़ी प्रसाद लेते लोग। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
मकर संक्रांति का पर्व बुधवार को जिले में धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने स्नान और ध्यान करने के बाद दान किया। शहर में जगह-जगह खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं, पुरुषों ने प्रतिभाग कर प्रसाद ग्रहण किया। इधर बच्चों में पतंग उड़ाने को लेकर होड़ लगी रही। पतंग की दुकानों पर सुबह से ही बच्चों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

बुधवार को जिले भर में मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया गया। शहर और गांव के लोगों ने अन्न दान कर पुण्य कमाया तो अधिकांश लोगों ने नदियों, सरोवरों में स्नान कर पुण्य अर्जित किया। शहर के ट्रेजरी चौराहा पर ब्रह्मदेव समाज, हादीहाल में हिंदी युवा वाहिनी, बाबागंज स्थित जैन मंदिर, चिलबिला स्थित हनुमान मंदिर और विकास भवन रोड पर साई मंदिर पर धर्मराज सिंह ने विशाल खिचड़ी भोज का आयोजन कर आने-जाने वालों को प्रसाद वितरित किया।
प्रसाद लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े। इधर, बच्चों में पतंग उड़ाने को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। पतंग की दुकानों पर सुबह से ही बच्चों की भारी भीड़ लगी रही। घर की छतों पर मौजूद रहने वाले बच्चे एक दूसरे की पतंग काटने और सबसे ऊपर उड़ाने को लेकर होड़ लगी रही।
विज्ञापन

बरसात पर भारी पड़ी आस्था
बुधवार की सुबह बरसात होने के बाद भी स्नानार्थियों के संगम जाने का सिलसिला जारी रहा। मंगलवार की शाम से ही जत्था रवाना होने का सिलसिला सुबह आठ बजे तक चलता रहा। हाईवे पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित करने के लिए बड़ी संख्या में फोर्स की तैनाती की गई थी। इससे शहर के बाहर बड़ी संख्या में भारी वाहन खड़े रहे। रात में और सुबह जाने वाली ट्रेनों और बसों पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली।
खिचड़ी भोज का आयोजन
बेलखरनाथधाम के बसीरपुर और मानधाता में बुधवार को खिचड़ी भोज का आयोजन कर लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। बसीरपुर में आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवी परशुराम सेना के प्रभारी अनिल पांडेय के नेतृत्व में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। जिसमें प्रभारी राजेंद्र तिवारी ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया।
इधर मानधाता के अमैयामऊ गांव में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के तत्वावधान में हिंदू समरसता एवं खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। शिवेशानंद महाराज, शिव बाबू साहू, हिंदू शिव अग्रहरी, अजय गुप्ता, लोकेश गुप्ता, अवनीश मिश्रा, अरुण शर्मा, रवि अग्रहरी, रमेश श्रीवास्तव, सुशील शर्मा, सूर्य नारायण शुक्ला पंडा, प्रधान मिश्रपुर तरौल अमर बहादुर सिंह, माताबक्श मिश्रा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

मकर संक्राति पर हादीहाल में लोगों को प्रसाद बांटते हिन्दु युवा वाहिनी के लोग।- फोटो : PRATAPGARH

परियावां के लवाना भवानीगंज में आयोजित खिचड़ी भोज का शुभारंभ करते शिव शक्ति परिवार के मुखिया विम?- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें