फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र की मौत को रफा-दफा करने में जुटा बेसिक शिक्षा विभाग

Wed, 23 Jan 2019 12:15 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
फूंका बीएसए का पुतला - फोटो : प्रतापगढ़।
विज्ञापन
स्कूल से शौच के लिए निकले छात्र की नाले में डूबने से मौत के मामले में भी बेसिक शिक्षा विभाग प्रकरण को रफा-दफा करने पर उतारू है। दूसरे दिन भी घटना की जांच करना विभागीय अधिकारियों के साथ जिला प्रशासन ने भी जरूरी नहीं समझा। परिवार के लोगों ने मासूम छात्र के शव का जहानाबाद घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। उधर, मंगलवार को स्कूल तो खुला, लेकिन शोकसभा के बाद बंद कर दिया गया।
विज्ञापन


हथिगवां थाना क्षेत्र के बिसहिया उदय मिश्र का पुरवा निवासी संदीप श्रीवास्तव का बेटा हिमांशु पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 6 का छात्र था। सोमवार को स्कूल से अपने भाई व चचेरे भाई के साथ शौच के लिए बाहर नाले की तरफ गया था। जहां नाले में डूबने से उसकी मौत हो गई थी। घटना से आक्रोशित परिजनों ने स्कूल में जमकर हंगामा किया था। कई थानों की पुलिस व पंचायत प्रतिनिधियों ने मामले को शांत कराया। मंगलवार को गम में डूबे परिवार व गांव के लोगों ने मासूम छात्र के शव का जहानाबाद घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया।

सुबह स्कूल तो खुला, लेकिन प्रभारी प्रधानाध्यापक बृजेश व स्कूली छात्रों ने शोकसभा करने के बाद बंद कर दिया। हैरत की बात यह है कि घटना को सिरे से नकार रहे बेसिक शिक्षा अधिकारी मंगलवार को खुद तो दूर अपने मातहत को भी मामले की जांच के लिए मौके पर भेजना बेहतर नहीं समझे। जबकि स्कूल के शौचालय में ताला बंद रहता है। बच्चे बाहर ही शौच क्रिया के लिए जाते हैं।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग मामले को अब रफा-दफा करने पर उतारू है। पहले ही मासूम छात्र की मौत पर आथक मदद करने के लिए शिक्षकों ने हामी भर ली है। कुछ घंटों में ही शिक्षकों की जान लेने पर उतारू परिजन व ग्रामीणों को कौन सा लालीपाप शिक्षा विभाग की ओर से मिल गया। जिससे उन्होंने किसी भी कार्रवाई से इनकार कर दिए। बेसिक शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह का कहना है कि जब छात्र स्कूल गया ही नहीं था। उसके पिता ने खुद ही लिखकर दिया कि खेलने के दौरान नाले में गिरने से मासूम हिमांशु की मौत हुई। तब किस मामले की जांच वह कराएं।

छात्र की डूबने से मौत को लेकर एबीवीपी में आक्रोश, फूंका बीएसए का पुतला
 हथिगवां इलाके में सोमवार को शौच गए छात्र की नाले में डूबकर हुई मौत की घटना से आक्रोशित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का पुतला फूंका। कचहरी गेट पर जुटे कार्यकर्ताओं ने घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शिक्षक व बीएसए पर केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।  जिला संयोजक शिवम् पांडेय ने कहा कि प्राइमरी व मिडिल स्कूलों में लापरवाही चरम पर है। आए दिन इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं।

मगर विभागीय अधिकारी जांच के नाम पर महज कोरम पूरा करते हैं। लापरवाही का ही नतीजा है कि एक छात्र को जिंदगी से हाथ धोना पड़ा। उन्होंने घटना में गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर आरोपी अध्यापक और बीएसए पर कार्रवाई की मांग की। एसएफडी प्रमुख अर्पित मिश्र ने कहा कि विद्यालय में शौचालय होने के बाद भी प्रयोग न किया जाना घोर लापरवाही है। इस मामले मेें यदि कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो विद्यार्थी परिषद आंदोलन को बाध्य होगा। इस अवसर पर अर्पित तिवारी, सुंदरम तिवारी, प्रियम तिवारी, उत्कर्ष मिश्र, प्रवीण पांडेय, दीपेश जैन, सुधांशु रंजन, बादल गौतम, शोभित शुक्ल, अतिथि शर्मा, मोहित शर्मा, अलोक प्रियम, अंकि त पाल समेत  अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।  
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें