फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सावन में राहत बन बरसे बदरा, 8.5 डिग्री गिरा पारा

Thu, 01 Aug 2024 03:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बुधवार सुबह तेज बारिश से मौसम सुहावना हो गया। सावन की पहली बारिश लोगों के लिए राहत बनकर बरसी। ग्रामीण क्षेत्रों में आधे घंटे तक मूसलाधार बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए। अधिकतम तापमान का पारा 8.5 डिग्री गोता लगा गया। मौसम वैज्ञानिक ने इस हफ्ते अच्छी बारिश के आसार जताए हैं। वहीं वज्रपात और तेज बारिश को लेकर जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। जिले में छह मिमी बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

शहर से लेकर गांव तक सुबह से ही बादलाें ने डेरा जमा लिया। तेज हवा और गरज-चमक के साथ जिले भर में बादल बरसे। जिससे कुछ जगहों पर बिजली के तार गिर गए। वहीं कई जगहों पर जलभराव हो गया। बारिश होने से बुधवार को अधिकतम तापमान 8.5 डिग्री गिरकर 30 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री कम होकर 28.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
सनई अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि आगामी कुछ दिनों तक जिले में अच्छी बारिश के आसार हैं।

लालंगज में घरों में घुसा पानी तो पट्टी में मूसलाधार बारिश
लालगंज में राजमार्ग के किनारे बना नाला चोक होने से बारिश का पानी घरों व दुकानों में घुस गया। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पट्टी में सुबह से दोपहर दो बजे तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। बारिश से कई जगह पेड़ गिरने से बिजली के तार टूट गए। प्रतापगढ़ सिटी, मोहनगंज, रानीगंज, हीरागंज व कुंड़ा में हुई मूसलाधार बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन



बिजली गिरे तो रहें सावधान
एडीएम त्रिभुवन विश्वकर्मा ने बताया कि मौसम विभाग लखनऊ ने वज्रपात और वज्रपात को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया है। आंधी-तूफान और भारी वर्षा के दौरान बाहर नहीं निकलें। खुले में हों तो पक्के मकान में शरण लें। सफर के दौरान अपने वाहन में ही रहें। खिड़कियों, दरवाजे, बरामदे और छत से दूर रहें। बिजली के उपकरणों या तार के संपर्क से बचें। तालाब और जलाशयों से दूर रखें। समूह में न खड़े हों। बिजली के झटके से घायल होने पर पीड़ित व्यक्ति को तत्काल नजदीकी प्राथमिक चिकित्सा केंद्र ले जाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें