हथिगवां थाना क्षेत्र के चरण मिश्र का पुरवा गांव में सज्जन यादव की 14 वर्षीय बेटी शिवी यादव परिजनों से नाराज होकर कमरे में फांसी लगा ली। जानकारी होने पर परिजन उसे फंदे से नीचे उतारकर उपचार के लिए सीएचसी कुंडा ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मौत की खबर सुनते ही घरवालों में कोहराम मच गया। चर्चा थी कि शिवी अपने ननिहाल में रहती थी। दो दिन पूर्व भाई प्रिंस उसे बुलाकर घर लाया था, जिससे वह नाराज थी। थानाध्यक्ष नंदलाल सिंह का कहना है कि मौत के कारणों की तलाश की जा रही है।