फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा बागेश्वर बोले : दिव्य दरबार चमत्कार नहीं, सनातनियों को हनुमान जी से जोड़ने का माध्यम

Fri, 20 Nov 2026 08:09 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

छह अर्जियां, छह अलग-अलग समस्याएं और बाबा के अपने अंदाज में जवाब। किसी को बेटे के सुधरने का आशीर्वाद मिला तो किसी की बहन की शादी में टीवी और बाइक देने का आश्वासन।
विज्ञापन
आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, पीठाधीश्वर श्री बाबा बागेश्वरधाम सरकार। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुंडा के बेंती राजभवन में शुक्रवार को धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि दिव्य दरबार चमत्कार नहीं है। यह सनातनियों को हनुमान जी से जोड़ने का काम है। इस दौरान छह लोगों की अर्जी लगी। उनकी समस्याएं सुन बागेश्वर पीठाधीश्वर ने समाधान बताए।

विज्ञापन

 

उन्होंने संन्यासी बाबा का स्मरण करते हुए दोपहर करीब 12 बजे दिव्य दरबार लगाया। उन्होंने कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया के साथ हनुमान जी की पूजा की। उन्होंने कहा कि दरबार लगाने का मतलब अंध विश्वास फैलाना नहीं है। इसका उद्देश्य है कि हिंदू नकली चमत्कार पीछे चर्च की प्रार्थना में न जाएं। वो नकली चमत्कार दिखाकर हिंदुओं को प्रभावित कर सकते हैं तो हम हनुमान जी की कृपा से असली चमत्कार दिखाकर उनकी घर वापसी क्यों नहीं कर सकते हैं।
 

सिद्धियां आदिकाल से चली आ रहीं हैं। कहीं महान संतों को सिद्धियां प्राप्त हुईं। जिनके कारण राजा भैया का नाम रघुराज प्रताप सिंह रखा गया, वैसे पूज्य संत देवरहा बाबा के पास खेचरी सिद्धि थी, बाबा नीम करौरी को भी सिद्धि प्राप्त थी। उन्होंने अपने दादा गुरु के पास सिद्धि होने का दावा किया। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति कहीं भी बैठा हो, वह उनकी मन की बात को सुन लेते थे।

विज्ञापन


आगे कहा कि जो दवा से ठीक होना है उसे दवा से ठीक किया जाता है। इसलिए हम कैंसर हॉस्पिटल बनवा रहे हैं। हनुमान जी भी संजीवनी लाने गए थे। पंचायत सचिव ने कहा- बेटा शैतानी करता है। कुंडा के पंचायत सचिव अहिबरनपुर निवासी राजकुमार मिश्रा ने अर्जी लगाई थी। वह पत्नी के साथ पहुंचे थे। बाबा ने पर्चा खोलते हुए कहा कि अब बेटे की वजह से तुम्हारी नाक नहीं कटेगी। बेटे को सदबुधि प्राप्त होगी। बाबा ने कहा कि बह्म देव नाराज हैं। पूजा करा लें।

Trending Videos
विज्ञापन

किन्नर से शादी करने वाला भी पहुंचा

कन्नौज से आए अरविंद कुमार भी पत्नी के साथ दरबार पहुंचे। बाबा ने पर्चा खोलते हुए कहा कि आपकी पहली पत्नी किन्नर थी। उसने जादू टोना के साथ मुकदमा किया है।

बेटी को मिलेगी टीवी और बाइक

दरबार में पहुंची मां और बहन के साथ पहुंचीं लालगंज की पिंकी का भी पर्चा खुला। बाबा ने बताया कि घर के लोग शारीरिक कष्ट से परेशान हैं। बहन का विवाह नहीं हो पा रहा है। बाबा ने धाम की भभूति लेने को कहा। बहन की शादी में बागेश्वर धाम पीठ की ओर से टीवी और बाइक देने का आश्वासन दिया।

आप जब तक शादी नहीं करेंगे हम भी नहीं करेंगे बाबा

आठ बार की पेशी के बाद लगी अर्जी तो राजेंद्र ने कहा कि बाबा जब तक आप शादी नहीं करेंगे, तब तक हम भी शादी नहीं करेंगे। इस पर बाबा ने शादी जल्द होने का आशीष दिया और सिर पर सेहरा पहना दिया। यह दृश्य देख कथा हर कोई ठहाके लगाने लगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें