फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम खान ने लोगों से पूछा, बादशाह के रुपए खाते में पहुंचे

Thu, 07 May 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आजम खां ने गुरुवार को कुशफरा पहुंचे। ग्रामीणों की मौजूदगी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहाकि लोगों के बैंक में प्रधानमंत्री के वादे के मुताबिक रुपए पहुंच गए होंगे। लोगों ने न में जवाब दिया तो बोले कि यह कैसे बादशाह हैं जो झूठे वादे करते हैं।
विज्ञापन



कुशफरा निवासी छेदीलाल विश्वकर्मा आजम के कार्यालय का कर्मचारी है। उसकी बेटी का विवाद नौ मई को होना है। तय तिथि से दो दिन पहले छेदीलाल के आवास पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री को सपाइयों ने खैरमकदम किया। इस दौरान परिवार के लोगों से बातचीत के बाद वहां मौजूद ग्रामीणों से पूछा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तो जनता से वादा किया था कि सबके बैंक खातों में लाखों रुपए पहुंच जाएंगे।


अभी तक कितने लोगों के खाते में रुपए पहुंचे हैं। जब लोगों ने जवाब दिया कि खाते में रुपए तो नहीं आए। इस पर वह बोले कि ऐसा बादशाह तो पहले कभी नहीं दिखा होगा जो झूठ बोलकर लोगों को ठग रहा हो। उन्होंने कहाकि भाजपा के लोग बेवजह उनके पीछे पड़े रहते हैं। इसके बाद वह पुरैला के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर सपा महासचिव इरशाद सिद्दीकी, सयुस जिलाध्यक्ष शकील अहमद, वासिक खान, लोहिया वाहिनी के अध्यक्ष हरीश शुक्ला समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आजम खां ने कुशफरा में छेदीलाल के परिवार के लोगों से भी बातचीत की। इस दौरान उसकी बेटी रुचि विश्वकर्मा से पूछा कि वह कहां तक पढ़ी है। जब उसने बताया कि बीएड कर रही है तो बोले कि एमएड् कर लो और रामपुर चली आना। वहां मौजूद लोगों को नसीहत दी कि शिक्षा कभी जाया नहीं जाएगी। इसलिए समय बर्बाद करने के बजाय युवा बेहतर इल्म हासिल करें।

कैबिनेट मंत्री आजम खान के सामने कुछ लोग अरबी, फारसी बोर्ड शिक्षा से जुड़े मामले को लेकर पहुंचे। बातचीत के दौरान उन लोगों पर आजम खान का पारा चढ़ गया। उन्होंने सभी को खरी खोटी सुनाई। कहाकि इल्म को मजाक बनाया जा रहा है। ऐसा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें