फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: समग्र दृष्टिकोण को लेकर चलता है आयुर्वेद

Thu, 23 Mar 2023 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुर्वेद समग्र दृष्टिकोण को लेकर चलता है। यही कारण है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन का चतुर्मुख उद्देश्य की पूर्ति भी आयुर्वेद से संभव है। आयुर्वेद न केवल शरीर के स्वास्थ्य संरक्षण के लिए आदर्श चिकित्सा विधा है। ये बातें ओझा का पुरवा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर के दौरान आयुष खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहीं।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ राज्यमंत्री ने मां भारती एवं भगवान धनवंतरी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि वह दूर नहीं जब हम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तरह विश्व आयुर्वेद दिवस भी मनाएंगे।
मंत्री दयालु ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आयुर्वेद को विश्व पटल सम्मान स्थापित करने का बीड़ा उठाया है। आयुष विधा से प्रभावित होकर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने गुजरात आयुर्वेद विश्वविद्यालय जामनगर में पारंपरिक चिकित्सा पर शोध के लिए केंद्र स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि मक्का, बाजरा, रागी, कंगुनी जैसे कैल्शियम, आयरन और फाइबर से युक्त हैं। इन अनाजों के उपयोग से गंभीर बीमारियां दूर हो जाती है।
विज्ञापन

शिविर में राज्यमंत्री ने बच्चों का स्वर्णप्राशन कराया। उन्हें दवा की खुराक भी पिलाई। आयुर्वेद, होम्योपैथ, यूनानी और योग के शिविरों का निरीक्षण किया। अध्यक्षता कर रहे इं. गंगेश मिश्र ने बताया कि आज आयुर्वेद एवं योग जन-जन की पहली पसंद बन रहा है।
राज्यमंत्री ने उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉ. जीएस तोमर, डॉ. सरोजशंकर, डॉ. आशुतोष मिश्र, डॉ. भरत नायक, डॉ. रंगनाथ शुक्ल, डॉ. अवनीश पांडेय, डॉ. शहवार युसूफ, डॉ. लक्ष्मीनारायण कुशवाहा, डॉ. आशीष त्रिपाठी, राकेश कुमार, आकाश दीप मिश्र को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर आयुष मंत्री को रुद्राक्ष का पौधा, मां दुर्गा की प्रतिमा और रामचरितमानस भेंट स्वरूप दी गई। संचालन डॉ. अवनीश पांडेय ने किया। इस मौके पर डीडीओ ओपी मिश्र, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक होम्योपैथ प्रयागराज डॉ. सुमन रहेजा, डॉ. अंविता, अनुभा पांडेय, डॉ. नरेंद्र पाल, डॉ. प्रवेश सिंह, डॉ. ब्रह्मानंद, डॉ. एलन कुशवाहा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें