फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुराचार का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत की सिंचाई करने जा रही किशोरी को सुनसान स्थान पर देखकर गांव के ही युवकों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर उसकी पिटाई कर आरोपी भाग निकले। आरोप है कि उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अंतू थाना क्षेत्र के अंती का पुरवा बाजार के पास स्थित एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी शुक्रवार की दोपहर अपने खेत में स्थित पानी की ट्यूबवेल से सिंचाई करने गई थी। आरोप है कि गांव का ही सोनू पांडे अपने चार अन्य साथियों के साथ वहां पहले से मौजूद था। मौका देख कर सभी ट्यूबबेल के पास पहुंच गए। किशोरी को पकड़कर जबरन झाड़ी में उठा ले गए।
पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी उसकी पिटाई कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। किशोरी ने घर पहुंचकर परिजनों से आपबीती सुनाई। परिजन उसे लेकर देर शाम अंतू थाने पहुंचे और सोनू पांडे सहित चार अन्य के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें