फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केेंद्राें पर नहीं बने आइसोलेशन वार्ड

विज्ञापन
जिला अस्पताल में बना आइशोलेसन वार्ड। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
कोरोना को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भले ही महामारी घोषित कर दिया गया, लेकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्राें पर मरीजाें को भर्ती करने के लिए आइसोलेशन वार्ड तक नहीं बनाया जा सका। कोरोना वायरस के खौफ से बचने के लिए आशा बहुआें व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ग्रामीणाें को जागरूक करने के लिए लगाया गया है। वह कभी कहीं नहीं जाते हैं।
विज्ञापन

केंद्र व राज्य सरकार की ओर से कोरोना वायरस की चपेट में आने से बचाने के लिए एडवाइजरी जारी करने के साथ ही सभी जरूरी उपाय के निर्देश दिए गए हैं। लेकिन इसके बाद भी स्वास्थ्य महकमा संवेदनहीन बना हुआ है। कोरोना से निपटने के लिए सीएचसी स्तर पर मरीजाें के लिए आइसोलेशन वार्ड बनाने का निर्देश शासन ने दिया था। लेकिन तहसील क्षेत्र के लालगंज, सांगीपुर, धारूपुर, गजराही आदि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्राें पर कोई इंतजाम नहीं किया गया। आइसोलेशन वार्ड तो दूर ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालाें में एक भी विशेषज्ञ चिकित्सक तक नहीं भेजे गए। तहसील क्षेत्र के अस्पतालाें में ग्रामीणों को जागरूक भी नहीं किया जा रहा है। लालगंज सीएचसी में अधीक्षक डॉ. अरविंद गुप्ता व सांगीपुर सीएचसी में अधीक्षक डॉ. अभिषेक सिंह लोगों को जागरूक करने का दावा कर रहे हैं।
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप से लोग खौफजदा हो गए हैं। इसकी चपेट में आने से बचने के लिए लोगाें ने मास्क खरीदना शुरू कर दिया है। मेडिकल स्टोराें पर मास्क इतनी तेजी से बिके कि अब टोटा हो गया है। जहां उपलब्ध भी है वहां 50 रुपये से लेकर 200 तक में मास्क बेचा जा रहा है। कोरोना का खौफ ऐसा है कि मेडिकल स्टोर व दुकानाें पर मास्क खरीदने वाले चार गुना अधिक एडवांस पैसा देकर बुकिंग कराते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के बचने के लिए मास्क के साथ हैंड सैनेटाइजर का प्रयोग करने की बात चिकित्सकाें द्वारा बताई गई है। लेकिन हैंड सैनेटाइजर का नाम ग्रामीण तो छोड़िए कई मेडिकल स्टोर वाले तक नहीं जानते। कई दुकानाें पर हैंड सैनेटाइजर मांगा गया तो दुकानदाराें की ओर से हैंडवाश दिया गया।

जिला अस्पताल के सामने कोरोना से बचाव को मास्क लगाये दुकानदार।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें