फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र का आरोप बोलेरो से आए थे बच्चा चोर

विज्ञापन
कटरामेदनीगंज में बच्चा अशरफ, जिसका अपहरण करने आए थे बोलरो सवार। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
बोलेरो सवार एक छात्र का अपहरण करने के लिए दीवार फादकर उसके घर में घुस गए। उसे उठाकर जबरन बोलेरो में लादने जा रहे थे। इस दौरान छात्र दांत काटकर भाग निकला। लोगों को जुटते देख आरोपी भी भाग निकले। शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के टेऊंगा निवासी दस वर्षीय अशरफ पुत्र मोहम्मद रज्जाक महेंद्र प्रताप पब्लिक स्कूल में कक्षा 5 का छात्र है। उसका कहना है कि शुक्रवार दोपहर एक बजे विद्यालय बंद हुआ तब उसकी मां गुलशन बानो उसे लेने के लिए विद्यालय पहुंची। विद्यालय से लेकर घर के पास स्थित एक पुल के पास पहुंची।
बताया जा रहा है कि अशरफ को पुल के बगल छोड़कर गुलशन बानो छोटे बेटे मोहम्मद आदिल को लेने बगल स्थित बीएसएस एकेडमी चली गई। अशरफ अपने घर के पास गेट पर पहुंच कर खड़ा था। प्रत्यक्ष दर्शियों की मानी जाए तो इसी बीच एक बोलेरो तेज रफ्तार में आई और अशरफ के पास खड़ी हो गई। इस दौरान वहां पहुुंचे बोलेरो सवार लोगों ने उसे अगवा करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें