फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाज गिरने के भय से 33 लाख रुपये का खरीदा काऊ कैचर

विज्ञापन
cow
विज्ञापन
नगरपालिका ने गाज गिरने के भय से 33 लाख रुपये की लागत से आननफानन में दो काऊ कैचर खरीदा है। नगरपालिका का दावा है कि गुरुवार और शुक्रवार को लगभग तीन सौ गोवंश को काऊ कैचर से पकड़कर पशु आश्रय केंद्रों में भेजा गया है।
विज्ञापन

शनिवार को बेल्हा आ रहे सीएम योगी आदित्यनाथ की नजरों के सामने आवारा पशु न पड़ जाएं और नगरपालिका पर कार्रवाई की गाज न गिरे। इससे बचने के लिए नगर पालिका ने 33 लाख रुपये से दो काऊ कैचर खरीदे हैं। एक काऊ कैचर का मूल्य 15.70 लाख रुपये है और दूसरे का दाम 17.60 लाख है। ईओ मुदित सिंह ने बताया कि शहर में आवारा पशुओं को पकड़ना मुश्किल हो गया था।
ऐसे में काऊ कैचर खरीदना मजबूरी थी। बताया कि गुरुवार और शुक्रवार को चले अभियान में लगभग तीन सौ गोवंश को पकड़ कर गो आश्रय केंद्रों में भेजा गया। शुक्रवार को पुलिस लाइन, डीआईओएस, जीआईसी, केपी कालेज के आसपास घूमनेे वाले गोवंश को पकड़ने का अभियान चला। ईओ ने बताया कि शुक्रवार को रातभर यह अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें