फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में बच्चा छीनने की कोशिश

Tue, 19 Dec 2023 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
एक्सक्लूसिव
विज्ञापन

जमकर मारपीट, आरोपियों ने की चेनपुलिंग, जीआरपी ने पीड़ित महिला का दर्ज किया बयान
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में महिला से उसके ससुराल वालों ने बच्चा छीनने की कोशिश की। बच्चा न देने पर कोच के अंदर मारपीट शुरू हो गई। मामला बढ़ा तो आरोपियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी। टीटीई ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। मां बेल्हा देवी धाम जंक्शन पर पीड़ित महिला और उसके परिजनों का बयान दर्ज किया गया। इसके बाद ट्रेन को रवाना किया जा सका।
विज्ञापन

संत कबीर नगर भदोही के महेथु सुरियावां की रहने वाली महिला की शादी निकुला हसनपुर जंघई में हुई है। उसका आरोप है कि सोमवार को काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस ट्रेन के कोच नंबर पांच में वह बच्चे व परिवार के लोगों के साथ प्रतापगढ़ आ रही थी। ससुराल के लोग अपने रिश्तेदारों के साथ बादशाहपुर स्टेशन पर कोच में सवार हो गए। बच्चे को छीनने की कोशिश करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की। चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक ली। इससे दूसरे यात्री सहम गए। कुछ यात्रियों के बीच बचाव पर उसकी जान बची।
विज्ञापन

एसओ जीआरपी देवेंद्र सिंह ने बताया कि काशी में मारपीट का मामला सामने आया था। दंपती के बीच विवाद है। महिला का बयान दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें