फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: प्रदेश में महिलाओं के साथ हो रहा अत्याचार

Sun, 26 Feb 2023 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने प्रदेश की योगी सरकार पर हर मुद्दे पर विफलता का आरोप लगाया है। कहा, प्रदेश में महिलाओं पर लगातार अत्याचार हो रहा है। उनकी सुरक्षा का दावा करने वाली योगी सरकार में महिलाओं के उत्पीड़न का मामला सामने आने के बाद भी कानून अपना काम नहीं करता।
विज्ञापन

शनिवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंचीं रीबू श्रीवास्तव ने कहा, महिलाएं ही हर घर की पहली अध्यापक होती हैं। इसके बावजूद उनका उत्पीड़न हो रहा है। सभी महिलाओं को एकजुट होकर इस दमनकारी सरकार को उखाड़ फेंकना होगा।
इससे पहले महिला जिला अध्यक्ष महिमा गुप्ता और पूर्व ब्लाक प्रमुख शांति सिंह ने महिला कार्यकर्ताओं संग माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनय सिंह, ऊषा सिंह, उर्मिला यादव, अनुप्रिया, रीता गुप्ता, आशुतोष पांडे, गुलफाम खान , समीम खान, इरफान खान, राज बहादुर पटेल, निसार अहमद, वकार अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें