जेलकर्मियों ने बताया, मिलने पर क्या कहा दोनों ने
आयोग के समक्ष जिला कारागार लखनऊ के कारापाल अजय कुमार कुलवंत व केंद्रीय कारागार नैनी के कारापाल डॉ.आलोक कुमार ने बयान दिया। दोनों आयोग के समक्ष उपस्थित हुए। अजय कुमार ने आयोग के सदस्यों को बताया कि वह लखनऊ कारागार में बंद अतीक के बेटे उमर को नोटिस देने गए थे और उसे विषयवस्तु समझाया भी था। हालांकि, उसने नोटिस स्वीकार करने से मना कर दिया। कहा कि उसे 15 अप्रैल की घटना के संबंध में कोई बयान नहीं देना है। न ही वह आयोग के समक्ष उपस्थित होने का इच्छुक है। कुछ ऐसी ही जानकारी डॉ.आलोक ने दी। कहा कि अली अहमद ने नोटिस स्वीकार करने से मना करते हुए कोई बयान देने व आयोग के समक्ष उपस्थित होने से इन्कार किया।