प्रेमिका के अंतिम संस्कार में पहुंचे युवक की प्रेमिका के घरवालों ने जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह बेहोश हो गया। सूचना पर पहुंचे युवक के परिजन उसे प्रयागराज ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना से घर में कोहराम मच गया। पुलिस मामले से अनभिज्ञता जताती रही।
कुंडा कोतवाली के मियां का पुरवा गांव निवासी भैयाराम का प्रयागराज जनपद के मंसूराबाद की एक युवती से प्रेम चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन युवती के परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे। युवती ने इस बारे में घरवालों से बात की तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया। इससे नाराज युवती ने बीती दो मई को जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।