फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: अर्चना निरस्त, देरी से पहुंची पंजाब मेल और जनता एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे के कारण ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ रहा है। मां बेल्हा देवी धाम जंक्शन से गुजरने वाली लंबी दूरी की ट्रेनें घंटों देरी से पहुंच रही हैं। जिस कारण यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर ठंड के बीच ट्रेनों का इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं ट्रेन निरस्त होने से यात्रियों को अन्य ट्रेनों से मजबूरन सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पटना से जम्मूतवी जाने वाली गाड़ी संख्या-12355 अर्चना एक्सप्रेस सोमवार को निरस्त रही। जबकि देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस दो घंटे, अमृतसर से हाबड़ा पंजाब मेल डेढ़ घंटे एवं लखनऊ-प्रयागराज संगम पैसेंजर डेढ़ घंटे देरी से मां बेल्हा देवी धाम जंक्शन पहुंची। ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
ट्रेन के इंतजार में यात्री जंक्शन पर कंपकंपा रहे हैं। सर्कुलेटिंग एरिया में अलाव तक का इंतजाम तक नहीं कराया गया है। स्टेशन अधीक्षक शमीम अहमद ने बताया कि कोहरे के कारण लंबी दूरी की ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा है। कई ट्रेनें देरी से संचालित हो रही हैं, जबकि कुछ ट्रेन निरस्त रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें