अपराजिता के बैनर तले रानीगंज के मनीष मेमोरियल पब्लिक स्कूल में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में
- फोटो : PRATAPGARH
देश प्लास्टिक मुक्त कैसे बनेगा, पर्यावरण का संरक्षण कैसे होगा। शुक्रवार को अमर उजाला के अभियान अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल के तहत आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में मनीष मेमोरियल हाईस्कूल रानीगंज के छात्र-छात्राओं ने कागज पर चित्र उकेर कर इसे समझाने का प्रयास किया। छात्राओं ने प्लास्टिक मुक्त भारत, पौधों का संरक्षण व इनकी उपयोगिता, धूम्रपान प्रदूषण पर चित्र बनाए।
पेंटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य पवन कुमार शुक्ल ने किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने चित्र बनाना शुरू किया। अंशिका पांडेय, प्रज्ञा त्रिपाठी ने प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे बनेगा, इस थीम पर चित्र बनाया।
गौरा सिंह व आशू राव ने पौधों का चित्र बनाकर उनकी उपयोगिता बताई। धूम्रपान प्रदूषण से पर्यावरण पर पडने वाले दुष्प्रभाव से संबंधित चित्र बनाया। जान्हवी, मंताशा बानो, शिफा, काजल ने बेटी-बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर आधारित चित्र बनाया। प्रधानाचार्य पवन शुक्ल ने कहा कि छात्राओं का प्रयास बहुत ही सराहनीय रहा।
उनके इस प्रयास से उनकी समझ का आकलन हुआ है। उन्होंने अमर उजाला के अभियान की सराहना की। इस अवसर पर लालित कुमार, मनोज कुमार, राकेश कुमार, शशांक मिश्र, अपराजिता शुक्ला, मनोरमा पांडेय, प्राची मिश्रा आदि मौजूद रहीं।