अपराजिता के बैनर तले मानधाता के मां केशव देवी एकेडमी में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में बच्चों को इल?
- फोटो : PRATAPGARH
सोते समय शरीर को ढककर रखें। मौसम बदल रहा है, सुबह-शाम पूरे कपड़े पहनें। इससे मच्छरजनित बीमारियों से बचा जा सकता है। यह बातें गुरुवार को मानधाता के देवनगर गल्हनपुर में स्थित मां केशव देवी एजुकेशन एकेडमी में अमर उजाला के अभियान अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल के तहत आयोजित स्वास्थ्य शिविर में डॉक्टर विवेक पांडेय ने कहीं। शिविर में डॉक्टर अवंतिका पांडेय ने बच्चों के दांतों की जांच की।
शिविर में डॉक्टर विवेक पांडेय ने कहा कि बदल रहे मौसम में तेजी से मच्छर भी फैल रहे हैं। यदि किसी को मच्छर काट ले रहे हैं तो उसे डेंगू या फिर मलेरिया बुखार होने लगता है। उन्होंने कहा कि इस मौसम में बच्चों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
इस मौके पर प्रधानाचार्य सतीष पटेल, प्रबंधक मनीष कुमार मिश्र मारुत, राम निवास, हेमल, कनक, साक्षी, शिवानी, महिमा, शिवानी गुप्ता, अंजली, मोहिनी, पूजा, साधना, माही, जूही आदि छात्राएं मौजूद रहीं।
अपराजिता के बैनर तले मानधाता के मां केशव देवी एकेडमी में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में जुटे बच्चे।- फोटो : PRATAPGARH