फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: पिटाई से नाराज रोडवेज चालक ने हाईवे पर खड़ी कर दी बस

Mon, 02 Nov 2026 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
भंगवा चुंगी पर निजी बस चालकों द्वारा रोडवेज कर्मी की पिटाई के बाद लगा जाम। सोशल मीडिया
विज्ञापन
रोडवेज बस पर सवारी चढ़ने से नाराज प्राइवेट बस चालकों ने रोडवेज चालक की पिटाई कर दी। नाराज चालक ने प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर बस खड़ी कर रास्ता जाम कर दिया। पुलिस ने जाम खुलवाकर दो आरोपियों का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

प्रयागराज डिपो से बस लेकर चालक राजेश अयोध्या जा रहा था। पीईटी परीक्षा के अभ्यर्थियों को उतारने के लिए चालक ने भंगवा चुंगी चौराहे पर बस रोक दी। पहले से सुल्तानपुर जाने के लिए भंगवा चुंगी चौराहे पर दो प्राइवेट बस लगी हुई थीं।
रोडवेज बस को देख सवारी चढ़ने लगे। इस बात से प्राइवेट बस चालक नाराज हो गए। दो बस चालकों ने रोडवेज चालक को नीचे उतारकर पीटने लगे। इससे नाराज रोडवेज चालक ने बस को अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर सड़क के बीचोंबीच खड़ी कर दी।
विज्ञापन

ऐसे में दोनों तरफ वाहनों का कतार लगने से जाम लग गया। इसके बाद रोडवेज चालक हंगामा करने लगे। इधर, जाम की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया।
आरोपी अजीत नगर निवासी मो. सईद उर्फ फेटू और सदर बाजार निवासी रामशंकर उर्फ कल्लू को पुलिस ने गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया।
हाईवे किनारे अवैध बस अड्डे पर कार्रवाई नहीं
रविवार की दोपहर करीब एक बजे रोडवेज चालक की पिटाई पहली घटना नहीं है। इसके पहले भी प्रयागराज और सुल्तानपुर जाने वाले रोडवेज चालकों से प्राइवेट बस चालक और कंडक्टर मारपीट कर चुके हैं। जबकि भंगवा चुंगी चौराहे पर ही पुलिस चौकी बनी हुई है।
कई रोडवेज बस चालक डर की वजह से भंगवा चुंगी चौराहे पर बस नहीं रोकते हैं। इससे सवारियों को बस नहीं मिल पाती है। शिकायत के बाद भी आज तक भंगवा चुंगी चौराहे पर चल रहे अवैध बस अड्डे के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन

दो आरोपियों का शांति भंग में चालान किया गया है। अवैध बस अड्डे की भी जांच कराई जाएगी। -आशुतोष मिश्रा, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें