हादीहॉल में आयोजित वृहद विधिक जागरुकता एवं सेवा शिविर में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छा
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से रविवार को हादीहाल में वृहद विधिक जागरूकता एवं सहायता शिविर का आयोजन किया गया। मेगा अभियान में 52,395 लोगों को चिह्नित किया गया, जिनमें 36,562 को योजनाओं से जोड़ा गया। 256 पात्र व्यक्तियों को योजनाओं के प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
मुख्य अतिथि प्रभारी जनपद न्यायाधीश जितेन्द्र कुमार द्विवेदी ने विभिन्न विभागों के स्टॉल का अवलोकन किया। कार्यक्रम में पात्र लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, स्वीकृति पत्र और सहायता राशि के डेमो चेक वितरित किए गए। पांच दिव्यांगों को ट्राइसिकल, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाओं को 15 करोड़ का डेमो चेक, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के दो लाभार्थियों को पांच-पांच लाख और युवा स्वरोजगार योजना के एक लाभार्थी को 25 लाख का डेमो चेक दिया गया।
प्रभारी जनपद न्यायाधीश ने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य समाज की अंतिम पंक्ति तक न्याय और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। श्रम विभाग की कन्या विवाह योजना के दो लाभार्थियों को 65 हजार, मातृत्व योजना के लाभार्थियों को 26 हजार की सहायता राशि का प्रमाण पत्र दिया गया। पांच लोगों को आयुष्मान गोल्डन कार्ड मिला। आरसेटी के बकरी पालन प्रशिक्षितों को प्रमाण पत्र और कौशल विकास मिशन के दो अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शांभवी ने आभार जताया। मौके पर एडीजे हेमंत कुमार, एडीजे छोटे लाल यादव, एडीजे राजीव रंजन एवं परियोजना निदेशक डीआरडीए दयाराम यादव आदि रहे।
हादीहॉल में आयोजित वृहद विधिक जागरुकता एवं सेवा शिविर में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छा