फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मांगा प्रतिमाह 24 हजार मानदेय

विज्ञापन
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कचहरी में धरना-प्रदर्शन कर प्रतिमाह 24 हजार रुपये मानदेय, फोन और रिचार्ज की धनराशि सीधे खाते में भेजने की मांग की। साथ ही मुख्य सेविकाओं के सेवानिवृत्त की आयु 65 वर्ष करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आंगनबाड़ी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कचहरी में आयोजित धरना-प्रदर्शन में महिलाओं ने आवाज को बुलंद की। तीनों संगठनों की जिलाध्यक्ष बबिता सिंह, माधुरी सिंह और मिथलेश सिंह की मौजूदगी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रतिमाह मानदेय 24 हजार रुपये करने समेत पांच सूत्रीय मांग पत्र डीएम को सौंपा।
बबिता सिंह और रेखा शुक्ला कहा कि सरकार ने तीन बार मानदेय बढ़ोतरी के लिए घोषणा की। मगर अभी तक शासनादेश नहीं जारी हुआ। प्रदर्शन के दौरान शीला त्रिपाठी, सरला पाल, मनीषा सिंह, कुसुम, नीलिमा सिंह, मिथिलेश, सुमन त्रिपाठी, उर्मिला तिवारी, प्रेमा पांडेय मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें