फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत तीन नए मिले संक्रमित

सार

जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है।इसकी चपेट में आने से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत हो गई।इधर, शुक्रवार को कुंडा के समसपुर निवासी विकास कुमार और भवनपुर डेरवा निवासी आशुतोष तिवारी व रतनमई निवासी राजेशपति त्रिपाठी डेंगू पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन
Anganwadi worker dies of dengue, three new patients found
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इसकी चपेट में आने से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत हो गई। जबकि 24 घंटे के भीतर तीन नए मरीज सामने आए हैं।
विज्ञापन

दिलीपपुर थाना क्षेत्र के घोरका तालुकदारी निवासी पुष्पा गौड़ नजियापुर में बतौर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तैनात थीं। काफी दिनों से उन्हें बुखार आ रहा था। वह शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती थीं। जांच में डेंगू पॉजिटिव पाई गई। हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने एसआरएन रेफर कर दिया।
विज्ञापन

एसआरएन में इलाज के दौरान पुष्पा ने दम तोड़ दिया। जिले में डेंगू से यह चौथी मौत है। इधर, शुक्रवार को कुंडा के समसपुर निवासी विकास कुमार और भवनपुर डेरवा निवासी आशुतोष तिवारी व रतनमई निवासी राजेशपति त्रिपाठी डेंगू पॉजिटिव पाए गए। उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

वहीं, मानधाता में दो दिन पहले मिले डेंगू पॉजिटिव मरीज के घर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दवा का छिड़काव कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें