आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने मंगलवार को थाली बजाकर मानदेय बढ़ाने की मांग की। कचहरी में धरना-प्रदर्शन करने वाली कार्यकत्रियों ने अंबेडकर चौराहे पर पहुंचकर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर भी गुस्से का इजहार किया।
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले कचहरी में हुए धरना-प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष माधुरी सिंह ने कहा कि 40 वर्षो से संघर्ष कर रही कार्यकत्रियों का सरकार शोषण कर रही है। पोलियो, कुपोषण को जड़ से समाप्त करने में अहम भू्मिका निभानी वाली कार्यकत्रियों के मानदेय में इजाफा नहीं किकार्यकत्रियों ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने मानक तैयार किया है कि संविदा और ठेका मजदूरों को कम से कम 10,000 और अधिक से अधिक 21,000 रुपये मानदेय दिया जाय। मगर कार्यकत्रियों को दिहाड़ी मजदूरों से भी कम मानदेय दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कार्यकत्रियों को तृतीय श्रेणी और सहायिकाओं को चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी घोषित करने की मांग की गई है। इस मौके पर सुषमा सिंह, संजू गुप्ता, शीला श्रीवास्तव, मंजुला मिश्रा, राकेश चौरसिया, रेखा शुक्ला, कंचन सिंह, सुनील श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।