फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित ने अफसर बनने की ललक में छोड़ दी इंजीनियर की नौकरी

विज्ञापन
पीसीएस चयनित अमित सिंह। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
शहर के पुलिस लाइन में तैनात मुख्य आरक्षी के बेटे ने यूपीपीसीएस की परीक्षा 2017 में सफलता का परचम लहराया है। परीक्षा में 12 रैंक हासिल करने पर उसका चयन डीएसपी के पद पर हुआ है। अमित ने अफसर बनने के लिए इंजीनियर की नौकरी भी छोड़ दी।
विज्ञापन

बलिया जिले के बैरिया तहसील निवासी अनिल सिंह शहर के पुलिस लाइन में मुख्य आरक्षी के पद पर तैनात हैं। वह करीब चार साल से यहां हैं। उनका बेटा अमित सिंह इंजीनियरिंग करने के बाद दिल्ली में नौकरी कर रहा था। इस दौरान उसके मन में अफसर बनने की ललक उठी तो वह तैयारी के लिए नौकरी छोडक़र चले आए।
प्रयागराज में कमरा लेकर तैयारी शुरू की। अमित बताते हैं कि परीक्षा के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि परीक्षा का मूड समझना। परीक्षा मेें किस तरह के प्रश्र आते हैं, क्या तैयारी करनी चाहिए। महज दो साल की तैयारी कर अमित सिंह ने यूपी पीसीएस की परीक्षा में 12वीं रैक अर्जित की।
विज्ञापन

हाईस्कू ल में उन्होंने 75 प्रतिशत व इंटर में 87 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। इसके बाद इंजीनियरिंग की। अमित की सफलता से घर में जश्र का माहौल है। बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
अमित अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को देते हैं। उनका कहना है कि दिनभर पढ़ाई करना व हमेशा परीक्षा को लेकर परेशान रहना ठीक नहीं है।
नींव मजबूत है तो महज चार से पांच घंटे की नियमित पढ़ाई से सफलता अर्जित की जा सकती है। अमित को पहली बार में ही यूपी पीसीएस की परीक्षा में सफलता मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें