फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान में दिनभर बादलों की उमड़-घुमड़, नहीं हुई बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को आसमान में बादल दिनभर उमड़-घुमड़ करते रहे, मगर बारिश नहीं हुई। बिन बरसे ही बादल निकल गए। उमसभरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। अधिकतम तापमान 33.5 व न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

गुरुवार की तरह ही शुक्रवार को भी उमसभरी गर्मी का कहर जारी रहा। आसमान में बादल उमड़-घुमड़ कर निकल गए। इस दौरान पुरवा हवाएं भी सक्रिय रहीं। दोपहर में उमसभरी गर्मी में इजाफा हो गया। गर्मी से लोगों का बुरा हाल रहा। घरों व कार्यालयों में पंखे व कूलर फर्राटा भरते रहे, मगर लेागों को राहत नही मिल पा रही थी। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि बारिश के आसार हैं। पश्चिमी हवाओं की दखल होने पर बारिश होगी।
चिलबिला में मनाया गया वन महोत्सव, रोपे गए पौधे
चिलबिला स्थित वन एवं वन्यजीव विभाग कार्यालय में शुक्रवार को वन महोत्सव मनाया गया। इस दौरान फलदार, छायादार व औषधीय पौधे रोपित किए गए। नोडल अधिकारी प्रयागराज मंडल एपी सिन्हा ने कार्यक्रम का शुभारंभ पौधरोपण करके किया। उन्होंने कहा कि पौधे धरा के आभूषण हैं। धरा पर हरियाली होगी तभी मौसम चक्र संतुलित रहेगा। उन्होंने कहा कि महोत्सव का उद्देश्य लोगों के भीतर पौधरोपण के प्रति संचेतना लाना है। उन्होंने कहा कि हरियाली अभियान के तहत सभी पौधरोपण कर अपने दायित्वों का निर्वहन करें। डीएफओ बीआर अहिरवार ने कहा कि 5 जुलाई को वृहद पौधरोपण अभियान होगा। इसकी तैयार पूर्ण हो चुकी है। इस दौरान वन विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें