पट्टी के उड़ैयाडीह बाजार में निकली बाइक रैली वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
रखहा। स्वतंत्रता दिवस के दिन पट्टी के उड़ैयाडीह बाजार में बाइक रैली में देश विरोधी नारा लगाने वाले 11 आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया है। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। उससे थाने में पूछताछ की जा रही है।
रैली के दौरान देश विरोधी नारे लगाने वाले अराजकतत्वों की करतूत का किसी ने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए हरकत में आई पुलिस ने एक आरोपी की पहचान कर ली। उसे पकड़कर थाने लाया गया। आरोपी से पूछताछ और वीडियो के आधार पर पुलिस ने देशद्रोह के मामले में पांच नामजद व छह अज्ञात आरोपियों को अभियुक्त बनाया है।
पट्टी के प्रभारी कोतवाल अर्जुन सिंह ने बताया कि मामला बेहद गंभीर है। हम किसी भी आरोपी की पहचान अभी उजागर नहीं करेंगे। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। सोशल मीडिया वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर कार्रवाई की जा रही है।