फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सूखी नहर में गिरी कार, एयरबैग ने बचाई दो युवकों की जान

विज्ञापन
आसपुर देवसरा के ढकवा नहर में पलटी अनियंत्रित कार। संवाद
विज्ञापन
लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर लखनऊ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे ढकवा के पास अनियंत्रित होकर सूखी नहर में गिर गई। एयरबैग खुलने से कार सवार दोनों युवकों की जान बच गई। हालांकि उन्हें चोटें आई हैं। इलाज के लिए दोनों युवकों को अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

हादसे में घायल युवकों की पहचान लखनऊ के त्रिवेणी नगर निवासी विवेक तिवारी और कानपुर नगर निवासी वैभव तिवारी के रूप में हुई है। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए बदलापुर सीएचसी में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष राकेश चौरसिया ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है। उन्हें मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें