फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: पशुशाला से भैंस चोरी करने के बाद पत्थरबाजी,फायरिंग कर भागे बदमाश

Mon, 20 Mar 2023 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
फतनपुर थाना क्षेत्र के कौलापुर गांव की जुनेदा बेगम का आरोप है कि वह शनिवार की रात घर पर थी, इसी दौरान उनकी भैंस को पशुशाला से लेकर बदमाश भागने लगे। पीड़िता के शोर मचाने पर बदमाशों ने पहले पत्थरबाजी की, बाद में हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। मामले की जानकारी पर फतनपुर पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन


वाहन की टक्कर से बालक घायल
स्थानीय कोतवाली के कनावां गांव के संजय सोनी का बेटा दिव्यांशु (9) घर के सामने खेल रहा था। किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी इससे वह गंभीर घायल हो गया। परिजन घायल को इलाज को सीएचसी लाए। प्राथमिक उपचार के बाद भी उसकी हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने उसे प्रयागराज की एसआरएन रेफर कर दिया।

मधुमक्खियों के हमले में वृद्ध गंभीर
हथिगवां थाना क्षेत्र के पुरनेमऊ गांव के ओंकार (65) रविवार को साइकिल से बाबूगंज बाजार रहे थे। जैसे ही वह डीहा गांव के आगे दुवर पुल पर पहुंचे इस दौरान पेड़ में लगे मधुमक्खियों के छत्ते में किसी ने ईंट मार दिया। जिससे नाराज मधु मक्खियां सामने पड़े वृद्ध पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

मधु मक्खियों के डंक से परेशान वृद्ध की चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो पुवाल जलाकर धुंआ किया तो मधुमक्खियां पीछे हटी। तब तक अचेत हो चुके को आस पास के लोगो ने इलाज को सीएचसी पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें