फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह स्नान के बाद सूर्य देव को अर्घ्य गरीबों को दिया दान

Fri, 12 Jan 2018 05:35 PM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
festival
विज्ञापन
मकर संक्रांति 14 जनवरी को हर्षोल्लास, उत्साह और श्रद्धापूर्वक मनाई गई। जगह-जगह खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। आसमान में पतंग बाजी का लोग आनंद लेते देखे गये। इस मौके पर धार्मिक स्थलों पर भी भीड़ का नजारा दिखाई दिया। ट्रेनों और बसों में स्नानार्थियों का रेला रहा। निजी वाहनों पर भी भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन



मकर संक्रांति का पर्व इस बार सूर्य और शनि के दुलर्भ संयोग का प्रतीक भी था। लोग सुबह स्नान के बाद सूर्य देव को जल चढ़ाया। थाली सजाकर रखी गई कच्चे दाल, चावल, आलू और नमक को छुआ। बाद में इसे गरीबों को दान दे दिया गया। गरीबों को दान देकर पुण्य कमाने से लोग पीछे नहीं रहे। प्रसाद के रूप में लोगों ने तिल का बना लड्डू, गुड़लइया और गुड़ से बनी पपड़ी ग्रहण किया। रेलवे स्टेशन रोड स्थित शिव मंदिर पर खिचड़ी भोज के आयोजन में जुटे सैकड़ों लोगों ने खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। देर शाम तक भोज चलता रहा। बेल्हा देवी मंदिर और शनिदेव धाम में दर्शनार्थियों की भीड़ रही। लोग लाइन में लगकर दर्शन के लिए लालायित दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें