फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बिजली कटौती से नाराज अधिवक्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
अघोषित विद्युत कटौती व छुट्टा मवेशियों समेत अन्य समस्याओं को लेकर अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष संदीप सिंह की अगुवाई में मंगलवार को वकीलों ने एसडीएम शैलेंद्र वर्मा को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने कहा कि विद्युत कटौती छुट्टा मवेशियों की समस्या से किसानों को परेशानी हो रही है। तहसील के गेट नंबर एक के ऊपर से निकली एलटी लाइन को स्थानांतरित कराने व सीओ चकबंदी कार्यालय सांगीपुर से हटाकर लालगंज तहसील में करने की मांग वकीलों ने की है। यहां संघ अध्यक्ष संदीप सिंह, महामंत्री सूर्यकांत निराला, अनिल त्रिपाठी, विभाकर शुक्ल, बालेंद्र त्रिपाठी, शिव नारायण शुक्ल, ज्ञान प्रकाश शुक्ल, संतोष पांडेय, शिवेंद्र तिवारी, सिंटू मिश्रा, तपन पांडेय, अंकित सिंह, विपिन शुक्ल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें