फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: मटर पनीर के साथ भोजन में मिलेगी खीर

विज्ञापन
विज्ञापन
समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित आश्रम पद्धति विद्यालय के विद्यार्थियों की शिक्षा के साथ उनकी सेहत पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। विद्यार्थियों को पौष्टिक आहार देने के लिए शेड्यूल तैयार किया गया है। आश्रम पद्धति विद्यालय जेठवारा में रविवार को विद्यार्थियों को विशेष भोजन परोसा जाएगा। सुबह नाश्ते में ब्रेड पकौड़ा और चाय दी जाएगी। दोपहर के भोजन में मटर पनीर के साथ पूड़ी, जीरा राइस और मिठाई या खीर परोसा जाएगा। सलाद को दोपहर के भोजन में अनिवार्य कर दिया गया है। वहीं रात के भोजन में तहरी या खिचड़ी दी जाएगी। बुधवार को छोला भटूरा, पुलाव और गुलाब जामुन रात के खाने में मिलेगा। सोमवार से लेकर रविवार तक भोजन के शेड्यूल को तैयार किया गया है। समाज कल्याण अधिकारी नागेंद्र मौर्य ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप विद्यार्थियों को पूरी सुविधा दी जा रही है। उनके शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बेहतर और गुणवत्तायुक्त नाश्ता और भोजन दिया जा रहा है। अभी तक एक समय की 75 रुपये के हिसाब से भोजन की खुराक दी जा रही थी। अब दर बढ़ाकर 114 रुपये करने की सिफारिश की गई है। छह दिन विद्यार्थियों को अलग-अलग तरह की दालों के साथ दलिया और चने भी खाने में दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें