पट्टी तहसील के 124 गांव को हटाकर सदर तहसील में जोड़ने को लेकर अधिवक्ताओं का व्यापक विरोध प्रदर्शन तथा आंदोलन 3 दिन से जारी है , इसी क्रम में शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने प्रतापगढ़ सांसद तथा सदर विधायक राजेंद्र प्रसाद मौर्या का पुतला फूंका।
पट्टी तहसील के 124 गांव को हटाकर सदर तहसील में जोड़ने को लेकर अधिवक्ताओं का व्यापक विरोध प्रदर्शन तथा आंदोलन तीन दिनों से जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने प्रतापगढ़ सांसद तथा सदर विधायक राजेंद्र प्रसाद मौर्या का पुतला फूंका।
विज्ञापन
पट्टी बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राधारमण मिश्र ने कहा कि वर्तमान सांसद संगम लाल गुप्ता तथा सदर विधायक राजेंद्र मौर्य करतूतों के कारण पट्टी तहसील से 124 गांव को हटाया जा रहा है। इस दौरान वरुण पांडे ने कहा कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं कर लिया जाता है।
अधिवक्ताओं ने सामूहिक रूप से यह मांग रखी है कि जब तक डीएम प्रतापगढ़ इस मामले की लिखित आख्या नहीं दे देते हैं, तब तक वह लोग धरना प्रदर्शन व तालाबंदी के लिए बाध्य होंगे। आक्रोशित अधिवक्ताओं ने तहसील गेट पर दोनों जनप्रतिनिधियों की के श्राद्ध कार्यक्रम के लिए एक हांडी भी बांध दी। इस दौरान बार एसोसिएशन के वर्तमान अध्यक्ष सुरेश सिंह चंदन सिंह, रवि सिंह, मानस त्रिपाठी मनीष तिवारी, आशीष तिवारी, अमित चौरसिया, अभिषेक सहित कई लोग मौजूद रहे।