फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टांप बिक्री में धांधली पर एआईजी स्टांप सहित पूरे स्टाप को प्रतिकूल प्रविष्टि

विज्ञापन
stamp
विज्ञापन
जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल ने स्टांप बिक्री में धांधली पर एआईजी शैलेंद्र सिंह, सब रजिस्ट्रार समेत समस्त स्टाफ को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। डीएम ने नाराजगी जताते हुए एडीएम सुनील कुमार शुक्ल से हर माह समीक्षा करने और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है। राजस्व वसूली में फिसड्डी रहने पर एआरटीओ को फटकार लगाई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर एवं राजस्व वसूली की समीक्षा की गई। डीएम डॉ. नितिन बंसल ने विद्युत देय, व्यापार, खनन, आबकारी विभागों की राजस्व वसूली की समीक्षा की। कम वसूली वाले विभागों को सुधार लाने के निर्देश दिए। परिवहन विभाग की समीक्षा में एआरटीओ को निर्देशित किया गया कि वार्षिक लक्ष्य जो निर्धारित किया गया है, उसमें तेजी लाएं। डीएम ने बाट-माप, वन, मंडी शुल्क, सिंचाई आदि विभागों की भी समीक्षा की।
स्वामित्व योजना के अंतर्गत तालाबों की ऑनलाइन फीडिंग नहीं होने पर सदर, रानीगंज, पट्टी, लालगंज, कुंडा के एसडीएम को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा। डीएम ने तहसील में फीडिंग की स्थिति खराब होने पर नाराजगी प्रकट की। डीएम ने मनमानी करने वाले एसडीएम के कार्यों की समीक्षा कर शासन और मंडलायुक्त को कार्रवाई के लिए एडीएम से पत्र लिखने को कहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी भूमि, चकमार्क, खलिहान आदि पर कब्जे की शिकायत पर तत्काल संबंधित लेखपाल द्वारा निस्तारण करने और अवैध कब्जे को लेकर एसडीएम, तहसीलदार व नायब तहसीलदार से गांव में जाकर निस्तारण कराने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने ठंड को देखते हुए रैन बसेरा की समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा है। रैन बसेरा में साफ-सफाई, दरवाजा-खिड़की ठीक कराने को कहा है। बैठक में सुनील कुमार शुक्ल, मुख्य राजस्व अधिकारी इंद्र भूषण वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें