फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट उठाने पर नगर पालिका कर्मचारियों को दौड़ाया, हंगामा

विज्ञापन
भंगवा चुंगी के समीप तिलक कालेज के सामने पालिका के अतिक्रमण रोधी दस्ता पहुंचने के बाद जुटी भीड़। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
ईंट उठाने पर नगर पालिका कर्मचारियों को दौड़ाया, हंगामा
विज्ञापन

दूसरे दिन भंगवा चुंगी से लेकर निर्मल तिराहे तक हटा अतिक्रमण
कई गुमटियों को प्रशासन ने तोड़वाया, होर्डिंग्स के पोल भी उठा ले गया दस्ता
शुक्रवार रात अतिक्रमण हटाने के दौरान बैंक के सामने निर्माण के लिए रखी ईंट उठाकर ले जाने पर लोग भडक़ गए। नगर पालिका के कर्मचारियों को दौड़ा लिया। राजापाल तिराहे पर हंगामा होने लगा। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। दूसरे दिन भी नगर पालिका व प्रशासनिक अमले ने अतिक्रमण हटवाया। होर्डिंग्स के पोल उखाडक़र ले गए। गुमटियों को भी जेसीबी से तोड़ दिया गया।
विज्ञापन

नगर पालिका द्वारा देर रात शहर में अतिक्रमण हटाया जा रहा था। होर्डिंग्स के पोलों को उखाडने के साथ ही नाले पर रखी सामाग्री पालिका की टीम अपने कब्जे में ले रही थी। राजापाल चौराहे से कुछ दूरी पर निर्माण के लिए ईंट रखी हुई थी। जिसे नगर पालिका कर्मचारियों ने जेसीबी से अपने वाहनों में लाद लिया। पालिका कर्मचारी उसे लेकर जाने लगे। तभी ईंट स्वामी के साथ कुछ लोग पहुंच गए। वे हो-हल्ला करते हुए नगर पालिका कर्मचारियों को दौड़ा लिया। चौराहे पर हंगामा होने लगा। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला किसी तरह शांत कराकर ईंट वापस कराई। दूसरी ओर शनिवार को भी एसडीएम सदर विजयपाल सिंह, ईओ मुदित सिंह समेत प्रशासनिक अमला भंगवाचुंगी से अतिक्रमण हटाने लगा। रास्ते में नाले पर रखीं गुमटियों को भी तोड़ डाला गया। कुछ लोग मोहलत मांगते रहे, लेकिन समय मिलने के बाद भी अपनी गुमटी नहीं हटा सके। उसे नगर पालिका ने ध्वस्त करा दिया। देर शाम तक नगर पालिका की टीम अतिक्रमण हटाती रही। निर्मल तिराहे तक अतिक्रमण व होर्डिंग्स के पोल उखाड़े जाते रहे। नालियों पर हुए पक्के निर्माण को भी ध्वस्त कराया गया।

एमडीपीजी कालेज के सामने सड़क किनारे लगी गुमटी को ट्राली में रखते पालिकाकर्मी।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें