महेशगंज थाना क्षेत्र के डिहवा जलालपुर के ग्राम प्रधान करुणेश भारती उर्फ मम्मन और पवन सरोज व दो अन्य के खिलाफ महिला ने छेड़खानी सहित मारपीट करने का मुकदमा लिखवाया है। पीड़िता का कहना है कि उसके साथ आरोपियों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किया गया है, लेकिन पुलिस ने तहरीर बदलवाकर मामले में छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया है।
हीरागंज-महेशगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपने गांव के प्रधान और उसके साथी के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया था। बाद में कोर्ट में अपने साथ दुष्कर्म होने का बयान दिया। इस मामले की की जांच एसआई जय किशुन यादव जांच कर रहे हैं। रविवार को आरोपी प्रधान थाने आया था। जब यह बात की जानकारी पीड़ित महिला को हुई तो वह थाने पहुंचकर हंगामा करने लगी। वह आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगी। उसका आरोप था कि विवेचक आरोपियों से मिले हुए हैं और जानबूझकर दुष्कर्म की धारा नहीं बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
महेशगंज थाना क्षेत्र के डिहवा जलालपुर के ग्राम प्रधान करुणेश भारती उर्फ मम्मन और पवन सरोज व दो अन्य के खिलाफ महिला ने छेड़खानी सहित मारपीट करने का मुकदमा लिखवाया है। पीड़िता का कहना है कि उसके साथ आरोपियों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किया गया है, लेकिन पुलिस ने तहरीर बदलवाकर मामले में छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया है।
कोर्ट में पीड़िता ने बयान में अपने साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म का बयान दिया है और मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। पीड़िता का आरोप है कि विवेचक और आरोपियों की मिलीभगत के कारण सामूहिक दुष्कर्म की धाराएं नहीं बढ़ाई जा रही हैं। न ही आरोपियों की गिरफ्तारी ही की जा रही है। उसे जान से मारने की धमकी मिल रही है। उसने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री को सीएम पोर्टल पर भी की है।