बच्चों को बाइक से उतार कर लघुशंका कराने लगा तभी सड़क पर तेज़ स्पीड से आजाद नगर को जा रही मैजिक गांडी ने बच्चों को टक्कर मार दी। बेटे आदित्य की तो मौके पर मौत हो गई. बेटी घायल हो गई।
बाबागंज के अचकवापुर के मजरे पुरवारा में लालगंज निवासी हरीलाल यादव पुत्र द्वारिका प्रसाद यादव रविवार को दोपहर 11 बजे अपने बेटे आदित्य यादव 12 एवं बेटी अंजली यादव को बाइक से बैठाकर अपने ससुराल श्रीपुर गांव थाना क्षेत्र महेशगंज जा रहे थे।
विज्ञापन
गांव के समीप पहुंचने पर उसे लघुशंका हुई। बच्चों को बाइक से उतार कर लघुशंका कराने लगा तभी सड़क पर तेज़ स्पीड से आजाद नगर को जा रही मैजिक गांडी ने बच्चों को टक्कर मार दी। बेटे आदित्य की तो मौके पर मौत हो गई. बेटी घायल हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों संग गांव वाले घटनास्थल पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। थानाध्यक्ष श्रवण कुमार सिंह ने पहुंचकर लोगों को समझाया बुझाया। इसके बाद जाम खोला गया।